LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

झुमरीतिलैया लोकल बॉडीज संघ के सम्मलेन में सरकार पर बरसे मजदूर नेता

  • केन्द्र सरकार को बताया मजदूर विरोधी
  • निजीकरण के रास्ते कम्पनी राज कायम करने की हो रही साजिश: संजय

कोडरमा। सफाई कर्मचारियों का संगठन झारखण्ड राज्य लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन, नगर पर्षद झुमरी तिलैया का प्रथम सम्मलेन राणीसती धर्मशाला में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता रवि शंकर दास व संचालन संतोष कुमार ने किया। सम्मेलन में सर्वप्रथम शोक प्रस्ताव पेश किया किया, जिस पर एक मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन का विधिवत् उद्घाटन करते हुए मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के जिला सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मजदूर कर्मचारियों पर चैतरफा हमला हो रहा है। मजदूर वर्ग को संगठित होकर मुकाबला करना होगा।

26 नवंबर को आहूत देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का किया अहवान

समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष रामरतन उपाध्याय ने कहा कि सफाई मजदूर करते हैं और अवार्ड पदाधिकारी को मिलता है। सबसे महत्वपूर्ण काम करने वाले सफाई कर्मियों और कोरोना वारियर्स को उचित सम्मान और न्यूनतम मजदूरी मिलना चाहिए। सम्मलेन के मुख्य वक्ता सीटू राज्य कमिटी सदस्य और मजदूर नेता संजय पासवान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि निजीकरण के रास्ते देश में कम्पनी राज कायम करने की साजिश हो रही है। केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ अपने पूँजीपति मित्र अडानी, अम्बानी के लिए काम रही है। मजदूर कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए 48 श्रम कानून को समाप्त कर चार लेबर कोड बना दिया गया है। जिससे तीन सौ से कम मजदूरों वाले प्रतिष्ठानों मे काम करने वाले मजदूरों को हटाने का अधिकार देता है, साथ ही 50 से कम मजदूर वाले जगहों पर श्रम कानून लागू नहीं होगा। इसलिए सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एक होना होगा। उन्होंने 26 नवम्बर की देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।

कमिटी का हुआ गठन

सम्मलेन को नगर पंचायत डोमचांच से लक्ष्मण दास, सुदामा कुमार दास, अजय दास, भागी दास, नगर पंचायत कोडरमा से कन्हैया कुमार, सियाराम, राधेश्याम दास ने भी सम्बोधित किया। सम्मलेन में सर्वसम्मति से 25 सदस्यीय कार्यकारिणी कमिटी का चुनाव किया गया। जिसमे संरक्षक राम रतन अवध्या, अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष महेंद्र रविदास, राजू लाल, उपेंद्र रविदास, दिनेश शर्मा, सचिव रविशंकर दास, उप सचिव गणेश कुमार, लेखो महतो, राजू राम, कोषाध्यक्ष प्रेम रजक, सह कोषाध्यक्ष रविदास, अर्जुन भुइयां एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे रोहित कुमार, रवि कुमार, अर्जुन भुइयां, राजू मेस्तर, मुकेश कुमार, प्रभु भुइयां, दीपक भुइयां, सोनू भुइयां, विजय भुइयां, बाबू भुइयां, बाबू भुइयां, बिनोद डोम, सुरेंद्र राम चुने गए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons