LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जाने माने जमीन कारोबारी भगवान दास भदानी का निधन

गिरिडीह। रोटरी गिरिडीह के पूर्व अध्यक्ष और शहर के जाने-माने जमीन कारोबारी भगवान दास भदानी का निधन शुक्रवार की अहले सुबह इलाज के दौरान हो गया। स्व भदानी पिछले कुछ दिनों से कोलकाता के बेल व्यू अस्पताल में इलाजरत थे। वे पिछले दो वर्षों से किडनी समस्या से जूझ रहे थे। शिव मुहल्ला निवासी स्व भदानी मूल रूप से अहिल्यापुर के रहने वाले थे। वे शहर के प्रसिद्ध होटल गार्डन व्यू के मालिक भी थे।

कोलकाता में होगा अंतिम संस्कार

स्व भदानी का अंतिम संस्कार कोलकाता में ही किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए परिवार के लोग कोलकाता के लिए रवाना हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान संभवतः वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

कई लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना

स्व दास के निधन की सूचना मिलते ही कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान महापौर सुनील पासवान, उप महापौर प्रकाश सेठ, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, रोटरी ग्रेटर के बलराम यादव, विकास शर्मा, ब्रह्मदेव बरनवाल, जमीन कारोबारी सह कांग्रेस नेता नवीन आनंद, भाजपा नेता दिनेश यादव, विकास चैरसिया, वार्ड पार्षद नेता रंजीत यादव, ध्रुव संथालिया समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons