LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

धनवार में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया बेरमो-दुमका जीत जश्न

पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी भीहुए शामिल

गिरिडीह। जिले के धनवार के गांधी चैक में गुरुवार को धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में बेरमो ओर दुमका उपचुनाव की जीत को लेकर धनवार इकाई जेएमएम ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस बाबत श्री अंसारी ने कहा कि उक्त चुनाव में तीन-तीन मुख्यमंत्री ने दौरा किया। साथ ही कहा गया कि यहां वंशवाद चला रहा है। लोग जानते हैं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन झारखंड अलग राज्य के लिए अपना अहम योगदान दिए हैं इनका एक ही विकल्प था कि राज्य अलग होगा तो यहाँ के रहने वाले नागरिकों को समुचित लाभ मिलेगा।
कहा कि इस चुनाव में भाजपा ने दल बल छल सब कुछ लगा दिया। लेकिन नाकाम रही। बेरमो और दुमका के उपचुनाव से पता चलता है कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है। जनता सब कुछ देख रही है। जनता ने एक मुश्त होकर राज्य के विकास के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा को वोट देकर बेरमो ओर दुमका का सीट सौपा है। मौकेपर पर निरंजन सिंह, विकेंद्र साहा, जितेंद्र दास, मुन्साफ खान, भुनेश्वर पासवान, रामदेव यादव आदि लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons