LatestNewsझारखण्डपॉलिटिक्सराँची

झारखंड उपचुनाव में आखिरकार महागठबंधन को मिली जीत

बेरमो से कांग्रेस के जयमंगल सिंह और दुमका से जेएमएम के बसंत सोरेन ने लहराया परचम

रांची। दुमका-बेरमो विधानसभा उपचुनाव में आखिरकार महागठबंधन के प्रत्याशी कब्जा जमाने में सफल रहें। बेरमो से जहां कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने बीजेपी के योगेश्वर महतो बाटुल को 14 हजार 223 वोटो से पराजित कर अपने पिता की सीट को बचाने में सफल रहे। वहीं दुमका सीट पर कांटे की टक्कर के बीच जेएमएम प्रत्याशी सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन भाजपा की लुईस मरांडी को करीब 6440 वोटों से पराजित कर जीत हासील किया है। कांग्रेस के जयमंगल सिंह को 92751 और बीजेपी के योगेश्वर महतो को 78528 मत मिले हैं। वहीं दुमका में झामुमो के बसंत सोरेन को 79964 वोट जबकि भाजपा की लुईस मरांडी को 73524 वोट प्राप्त हुए हैं।


दुमका विधानसभा उपचुनाव की मतगणना दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में हुई। वहीं, बेरमो विधानसभा उपचुनाव की मतगणना बोकारो के चास बाजार समिति संपन्न हुई। जीत होने के बाद कांग्रेस के जयमंगल सिंह और बसंत सोरेन अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के मतगणना केन्द्र पहुंचे।

इस वजह से हुई बेरमो-दुमका उपचुनाव

कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन होने के कारण बेरमो विधानसभा सीट खाली हो गया था। जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में बरहेट और दुमका 2 विधानसभा क्षेत्रों से जीत हासिल की थी। उन्हें एक सीट छोड़ना था। ऐसे में उन्होंने दुमका से त्यागपत्र दिया था। जिसकी वजह से दुमका सीट खाली हो गई थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons