LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

एमपी की घटना के खिलाफ झामुमो ने किया भाजपा का पुतला दहन

  • कहा भाजपा शुरू से रही है आदिवासी विरोधी

गिरिडीह। मध्य प्रदेश में भाजपा नेता द्वारा एक आदिवासी पर पेशाब किए जाने के मामले के विरोध में झामुमो ने केंद्र शासित भाजपा का पुतला दहन किया और भाजपा को आदिवासियों का विरोधी बताया। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से भाजपा का पुतला लिए निकले और शहर के टावर चौक पहुंचे। झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा का पुतला दहन किया।

मौके पर झामुमो नेताओं ने कहा कि इस घटना के बाद भाजपा का आदिवासी विरोधी विचारधारा सामने आया है। कहा कि भाजपा शुरू से ही आदिवासी समूदाय की विरोधी पार्टी रही है।

पुतला दहन में झामुमो नेता आनंद मिश्रा, तेज़लाल मंडल, प्रमिला मेहरा, देवराज, दिलीप रजक, राकेश सिंह, असदुलाह समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons