LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

अंतरराष्ट्रीय कायस्थ परिवार ने चलाया जनसंपर्क अभियान

गिरिडीह। जमुआ और देवरी प्रखण्ड के कायस्थ परिवारों के एकजूटता को लेकर अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार ने मंगलवार को जमुआ प्रखंड के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कायस्थ परिवार के सदस्यों ने कुसैया, बाटी, चितरडीह, सोहागड़, करिहारी व किसगो में जनसंपर्क अभियान चलाया।

कायस्थ परिवार को एकजूट करना लक्ष्य

जनसंपर्क अभियान के दौरान कायस्थ परिवार के परिणय सिन्हा ने बताया कि वेलोग मिशन पर निकले हुए हैं और सभी कायस्थ बंधुओं को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। एकजुटता से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। कहा कि जमुआ और देवरी प्रखंड के कायस्थ परिवार को एक मंच पर लाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

ये थे मौजूद

मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार के कुणाल कुमार सिन्हा, लाला अशोक सिन्हा, जमुआ प्रखंड सगंठण मंत्री नीरज सहाय, प्रखंड अध्यक्ष नितेश सिन्हा, प्रखंड सचिव अमित सिन्हा, प्रखंड उपाध्यक्ष अशीष सिन्हा, साहिल सहाय मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons