LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्स

झामुमो विधायक पर केस करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

भाजपा को नहीं पच रही है हेमंत सरकार के विकास कार्य

गिरिडीह। गिरिडीह विधायक सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुदिव्य कुमार सोनू पर भाजपा नेता द्वारा झूठा मुकदमा करने पर तिसरी झामुमो प्रखंड कमिटी ने प्रखंड अध्यक्ष नारायण यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। श्री यादव ने कहा कि भाजपा के नेता झामुमो के कार्य से बौखला गये है। राज्य की जनता झामुमो के नेतृत्व में झारखंड की कमान सौपी है। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गरीब असहाय के हित के लिये कार्य कर रहे है।
झामुमो नेता सुरेश मरण्डी ने कहा की उपचुनाव में भी भाजपा को जनता ने नकार दिया है। जिसका संकेत दुमका उपचुनाव में झामुमो व बेरमो से कांग्रेस सीट जनता ने देकर किया है। विरोध प्रदर्शन के साथ जीत का जश्न झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया। प्रदर्शन में रामेश्वर चैधरी, मतियुस हेम्ब्रोम, अरविंद मुर्मू, बड़का टुड्डू आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons