LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भारत संस्कृति यात्रा पहुंची गिरिडीह, श्री श्याम मंदिर में सजी सुरों की महफिल

  • दीपक और स्पीरिही माहेशवरी की जोड़ी ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब लूटी वाहवाही

गिरिडीह। संस्कृति मंत्रालय और हिन्दुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाईटी के संयुक्त तत्वाधान में भारत संस्कृति यात्रा सोमवार की शाम गिरिडीह के श्याम मंदिर पहुंची। जहां शास्त्रीय संगीत और नृत्य की एक शानदार महफिल सजी। वहीं इस सुरीली शाम का आनंद लेने के लिए श्याम मंदिर में श्रोताओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। कोलकाता समेत कई राज्यों से आएं शास्त्रीय गायक और नृत्यांगनाओं की जोड़ी ने कत्थक नृत्य पेश किया। जबकि तबले पर ही एक साथ दो महारथी भी संगत देने बैठे थे।

शास्त्रीय संगीत समारोह का उद्घाटन डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, गिरिडीह के वयोवृद्ध तबला वादक पंडित शंभू दयाल केडिया, रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, हिदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसईटी के सचिव प्रसन्नजीत पोद्दार, टॉम राघवन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि भारत संस्कृति यात्रा का यह कार्यक्रम गिरिडीह में होना एक शुभ संकेत है। क्योंकि गिरिडीह की धरती में भी शास्त्री संगीत के कई कलाकार वक्त-वक्त पर उभरते रहे है।

संस्कृति यात्रा संगीत समारोह की शुरुआत गणेश वंदना कर की गई। कोलकाता से आई स्पीरिही माहेश्वरी और दीपक अरोड़ा की युगल जोड़ी ने ओम नमः शिवाय पर ही कत्थक नृत्य पेश कर लोगों का मन मोह लिया। स्पीरिही माहेशवरी और दीपक अरोड़ा की जुगलबदी ओम नमः शिवाय के भजन पर इतना जबरदस्त रहा कि पूरा आयोजन स्थल श्रोताओं के तालियों से गूंज उठा। वहीं सोहिनी घोष ने वोकल नृत्य पेश की। जबकि बांसुरी वादन पंडित राजेन्द्र प्रसन्ना के साथ तबले के संगत पर साथ बैठे पंडित ललित कुमार और रविशंकर की जोड़ी भी अपनी प्रस्तुती से घंटो समां बांधे रखा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons