LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

आजादी के 75वें साल भी जिले की 350 गांव यातायात सुविधा से वंचित: विनोद सिंह

  • माले ने धरना के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार से की गांवों को सड़क सुविधा देने की मांग
  • डीसी को ज्ञापन देकर सरकार को पत्र लिखने का किया गया आग्रह

गिरिडीह। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 9 से 15 अगस्त तक भाकपा माले द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के बीच, शनिवार को पार्टी की ओर से जिले के 350 से भी अधिक गांवों को सड़क से नहीं जोड़े जाने के सवाल पर झंडा मैदान में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के बाद उपायुक्त से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल राज्य तथा केंद्र सरकार को पत्र लिखने का आग्रह किया गया।

धरना को संबोधित करते हुए पार्टी विधायक विनोद सिंह ने कहा कि, एक तरफ देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, लेकिन ठीक इसी समय गिरिडीह जिले के 350 से भी अधिक गांव सड़क की सुविधा से वंचित हैं। भाजपा की तत्कालीन सरकार के शासनकाल में गिरिडीह जिले के इन वंचित गांवों की सूची केंद्र सरकार को नहीं भेजे जाने के कारण सड़क की स्वीकृति तथा राशि नहीं मिलने के कारण ये गांव उपेक्षित रहे हैं। कहा कि, हम गिरिडीह जिला प्रशासन से इन तमाम गांव की सूची तत्काल सरकार को भेज कर इन्हें स्वीकृत कराने का आग्रह करते हैं।

पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि, जिले के 350 गांव सड़क सुविधा से वंचित रहने से केंद्र की मोदी सरकार सहित झारखंड की तत्कालीन भाजपा सरकार की पोल खुल गई है। कहा कि, यदि शीघ्र ही सभी गांवों को सड़कों से जोड़ा नहीं गया तो जिले भर में आंदोलन चलाया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव पूरण महतो तथा संचालन पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य सीताराम सिंह ने की। जबकि धरना को पार्टी नेता राजेश यादव, उस्मान अंसारी, अशोक पासवान, राजेश सिन्हा, भोला मंडल, पवन महतो, किशोरी अग्रवाल, रामकिसुन यादव, जयनारायण यादव सहित कई अन्य ने संबोधित किया।

धरना में मुख्य रूप से मनोवर हसन बंटी, कौशल्या दास, रामू बैठा, नागेश्वर महतो, प्रीति भास्कर, सरिता साव, सरिता महतो, लालमणि यादव, मनोज पांडे, मुश्ताक अंसारी, हरेंद्र सिंह, अखिलेश राज, उज्ज्वल साव, नौशाद अहमद चांद, शिवनंदन यादव, शंभू ठाकुर, रामलाल मुर्मू, मनोज यादव, सनातन साव, सोनू रवानी, नासिर शेख, शमीम शेख, रेखा अग्रवाल, कामेश्वर यादव, एकलव्य उजाला, रीतलाल वर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons