Latestगिरिडीहझारखण्ड

होमगार्ड जवान के हत्या के विरोध में भाजपाईयों ने किया ओपेन काॅस्ट में प्रदर्शन

पांच लाख मुआवजा और परिजन को सरकारी नौकरी की कर रहे थे मांग
बुधवार की शाम को दो बाइक सवार ने होमगार्ड जवान पंचानंद वर्मा के शव को घर के बाहर छोड़कर हुए थे फरार

गिरिडीह। गिरिडीह सीसीएल के ओपेन काॅस्ट खदान के होम गार्ड जवान पंचानंद वर्मा की संदिग्ध मौत के दुसरे दिन खदान में भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कई होम गार्ड जवान भी शामिल हुए। प्रदर्शन का नेत्तृव भाजपा नेता चुन्नूकांत कर रहे थे। वहीं प्रदर्शन में जिप उपाध्यक्ष कामेशवर पासवान, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेता तेज लाल मंडल समेत कई लोग शामिल थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सीसीएल प्रबंधन से मृतक के आश्रितों को पांच लाख का मुअवाजा, सरकारी नौकरी और पारिवारिक लाभ देने की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे तक खदान परिसर में चले प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने सदर अचंल के सीओ रवीन्द्र सिन्हा, परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार, खदान प्रबंधक अनिल कुमार और सिक्यूरिटी प्रभारी राजवर्धन पहुंचे।

उचित मुआवजे का दिया आश्वासन

वार्ता के दौरान सीओ और परियोजना पदाधिकारी ने होम गार्ड जवान की मौत संवेदना व्यक्त की। सीओ और परियोजना पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि तत्काल सीसीएल की ओर से 50 हजार दिया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार के पारिवारिक योजना के तहत सीओ ने 20 हजार देने का वादा किया। पीओ ने कहा कि सीसीएल में मृतक के एक आश्रित को कैजुअली नौकरी दी जाएगी। इस बीच अधिकारियों ने कहा कि होम गार्ड प्रावधान के तहत जो सरकारी लाभ दिया जाता है। वह भी मृतक के आश्रित को दिया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी भाजपा नेता शांत हुए।

पुलिस कर रही है मामले की पड़ताल

बतातें चले कि बुधवार की देर शाम ओपेन काॅस्ट खदान के होम गार्ड जवान का शव दो बाईक सवार लोगों ने उनके पीडांटांड स्थित घर पर छोड़कर चले गए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हत्या के आरोप में मृतक के एक साथी होमगार्ड को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस ने पूछताछ के लिए दो ओर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक जवान के संदिग्ध मौत का कारण का पता नहीं चल पाया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons