LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह के दीपशिखा माइका फैक्ट्री में रंगमिस्त्री की कंरट लगने से हुई मौत

गिरिडीहः
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गादीश्रीरामपुर स्थित संचालित दीपशिखा माईका फैक्ट्री में बुधवार की शाम रंगमिस्त्री की मौत कंरट लगने से हो गई। 23 वर्षीय मृतक अक्षय तिवारी गिरिडीह के देवरी के बिलोटांड गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा पूजा को लेकर फैक्ट्री मालिक सचिन गुप्ता बुधवार को फैक्ट्री में रंग-रोगन का काम लगाएं हुए थे। मृतक अक्षय तिवारी फैक्ट्री फैक्ट्री में रंगाई का काम कर रहा था। इसी दौरान कंरट का तेज झटका लगने से अक्षय की मौत फैक्ट्री में हो गई। इस बीच जानकारी मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक भी फैक्ट्री पहुुंचे। और अक्षय को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना को लेकर फैक्ट्री मालिक से उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया। लेकिन नंबर लगातार नाॅट रिचेबल बता रहा था। लिहाजा, फैक्ट्री मालिक से संपर्क नहीं हो पाया। इधर देर शाम मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons