LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा गिरिडीह, नगर भवन मंे प्रशासन ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

भारत की बेटी गीत पर कस्तूरबा की छात्राओं की प्रस्तूती ने पदाधिकारियों और दर्शकों को किया भावविभोर

गिरिडीहः
आजादी के 75 वें वर्षगांठ को अमृत महोत्सव में पूरा देश जहां तरफ जश्न में डूबा हुआ है। वहीं दुसरी तरफ इस अमृत महोत्सव का जश्न रविवार को गिरिडीह में भी दिखा। स्थानीय प्रशासन ने नगर भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन सदर एसडीएम विशालदीप खलखो, शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा ने दीप जलाकर किया। तो दर्शकों की भीड़ भी अमृत महोत्सव के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए उमड़ी थी।

इसके बाद शुरु हुआ स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटां बिखरने का। जिसकी शुरुआत बीएनएस डीएवी की छात्रा वर्षा कुमारी ने देशभक्ति गीत के साथ की। छात्रा वर्षा ने बेहद सुरीली आवाज के साथ जब ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर पानी, जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बाना पेश की, तो वर्षा के इस गीत ने पदाधिकारियों को भी भावुक कर दिया।
मौके पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने देश रंगीला-रंगीला पर सामूहिक नृत्य पेश कर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माहौल को देशभक्ति में बदल दिया। जबकि हर घर तिरंगा गीत पर ही कार्मेल स्कूल के छात्रों की प्रस्तुती जबरदस्त रही। तो बीएनएस डीएवी के छात्रो की टीम जब मंच पर आएं। और देशभक्ति गीतों पर एक के बाद एक कई सामूहिक नृत्य पेश किया। तो मौजूद लोग भी झूम उठे। इस दौरान बीएनएस डीएवी टीम के छात्रों द्वारा ए रीत जहां की प्रीत सदा, मैं गीत यहां के गाता हु, भारत का रहने वाला हुं, भारत की बात सुनाता हुं को सामूहिक रुप से पेश किया।

तो पूरा नगर भवन तालियांे से गूंज उठा। इस दौरान सदर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने संथाली गीत पर लोकनृत्य पेश कर लोगों को झूमाया। तो बेंगाबाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवसीय विद्यालय की छात्राओं आशा कुमारी, वर्षा कुमारी, खुशी कुमारी, पिंकी कुमारी, काजल कुमारी, रवीना कुमारी द्वारा भारत की बेटी गीत पर सामूहिक नृत्य नृत्य पेश की।

मंत्रमुग्ध करने वाले कस्तूरबा गांधी बंेगाबाद की छात्राओं की इस प्रस्तूती को पदाधिकारियों से लेकर मौजूद दर्शकों ने जमकर सराहा। जबकि नाट्य संस्था कला संगम के कलाकारों ने ब्रिटिश सम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित नाटय पेश किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मुन्ना कुशवाहा और अभिनव सिन्हा ने महत्पूर्ण भूमिका निभाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons