NewsTOP STORIESUncategorizedकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

नहीं रहें सेवानिवृत शिक्षक धीरेन्द्र प्रसाद बिरही

कई पीढ़ियों के प्रेरणाश्रोत व एक आदर्शवादी शिक्षक थे स्व बिरही जी

गिरिडीह। गिरिडीह के जाने माने सेवानिवृत शिक्षक सह गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार आलोक रंजन के पिता 86 वर्षीय धीरेन्द्र प्रसाद बिरही जी की देर रात हृदयगति रुकने के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही उनके पचम्बा के पेठियाटांड स्थित आवास पर परिजनों और शुभचिंतको की भीड़ जमा हो गई। विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, आप नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महामंत्री चुन्नूकांत, पत्रकार संजर इमाम, डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ आर आर केडिया, डॉ रेखा झा, डॉ तारकनाथ देव सहित शहर के कई गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। स्वण् धीरेन्द्र प्रसाद बिरही जी पचम्बा हाई स्कूल में बतौर प्रधानाध्यापक रहते हुए सेवानिवृत हुए थे। वे पिछली कई पीढ़ियों के प्रेरणाश्रोत व एक आदर्शवादी शिक्षक की जीती जागती मिसाल रहें है। वे गायत्री परिवार के लिए समर्पित वरिष्ठ परिजन व आधार स्तंभ थे। उन्होंने बतौर शिक्षक रहते हुए अपने मार्गदर्शक के लिए स्व निर्धारित आदर्शों से कभी समझौता नहीं किया था। उनके मार्गदर्शन में बड़े कई लोग आज विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थापित होकर अपनी सेवा दें रहें है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons