LatestNewsझारखण्डराज्य

शहरी क्षेत्र के कई बूथों के लिए अध्यक्ष और सचिव को किया गया मनोनित

  • बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत होने के दिए कई टिप्स

गिरिडीह। इन दिनों गिरिडीह में भाजपा काफी सक्रिय दिख रही है। शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे और प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश साहू ने शहर के कई बूथ कमिटी के मनोनित अध्यक्ष और सचिव को माला पहनाकर विदा किया। सुरेश साहू के सुझाव पर जिन्हे बूथ कमिटी का अध्यक्ष और सचिव मनोनित किया गया। उनमें अमर सिन्हा, राजेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, राजीव सिन्हा, जित्तेंद राय, नरेंद्र सिंह, विकाश सिन्हा, संजय कुमार समेत कई ओर सदस्य शामिल है। जिन्हे शहरी क्षेत्र में उनके अधीन पड़ने वाले बूथों का जिम्मा सौंपा गया है।

मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने जानकारी देते हुए कहा की अब उन्हें हर बूथ के एक एक वोटर के घर जाना है और उन्हें भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सरल एप से जोड़ने के साथ ही बताना भी है की पिछले चार साल में मोदी सरकार की उपलब्धि क्या और कैसा रहा है। इतना ही नहीं वोटरों को सरल एप से जोड़ने के लिए ही राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा द्वारा शुरू किए गए टॉल फ्री नंबर 78200 78200 में लोगों से कॉल करा कर भाजपा सरकार के उपलब्धि और राज्य के हेमंत सरकार की नाकामी से अवगत कराना है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons