LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आय से अधिक संपत्ति के मामले में स्थापना शाखा के प्रधान लिपिक की परेशानी बढ़ी

  • घर व वाहनों की कीमत का आंकलन करने के लिए रांची से आई टीम
  • टीम के रिपोर्ट के आधार पर एसीबी करेगी कार्रवाई

गिरिडीह। आय से अधिक सम्पति के आरोपों से घिरे गिरिडीह स्थापना शाखा के प्रधान लिपिक प्रदीप गोस्वामी की परेशानी अब बढ़ने वाली है। आय से अधिक संपत्ति के आरोप में घिरे स्थापना शाखा के प्रधान लिपिक के शहर के पंजाबी मुहल्ला में स्थित आलीशान मकान के साथ उनके वाहनों की कीमत का आंकलन किया गया। घर और वाहनों की कीमत का आंकलन के लिए रांची से मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग के अधीक्षण अभियंता टेक्निकल परीक्षक की टीम आई थी। इस दौरान टीम ने घर को देखा। करीब एक घंटे तक टीम ने आरोपी प्रधान लिपिक के घर को देखा। एसीबी सूत्रों की माने तो अगले 10 दिनों में टीम मकान की कीमत का मूल्य धनबाद एसीबी को देगी। इसी के आधार पर धनबाद एसीबी की कार्रवाई शुरू होगी।

परिवहन विभाग में रहते हुए अर्जित किया था वेतन से अधिक आय

बताया जाता है कि मोहलीचुवां निवासी सुनील लहेरी ने 2017 में आरोपी प्रधान लिपिक समेत जिले के दो कर्मी परवेज आलम पर गलत तरीके से अकूत सम्पति बनाने का आरोप लगाकर लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज कराया था। इसी शिकायत के आधार पर धनबाद एसीबी ने जांच शुरु किया। जिसमें एसीबी ने शिकायत को सही पाया था। उस वक्त दोनो ही गिरिडीह के परिवहन विभाग में कार्यकर्त थे। इसमे प्रधान लिपिक प्रदीप गोस्वामी पर गलत तरीके सम्पति अर्जित करने का आरोप लगाया था। क्योंकि परिवहन विभाग में रहते हुए वर्तमान में स्थापना शाखा के प्रधान लिपिक ने अपने वेतन से अधिक आय अर्जित किया था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons