LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर हुई खाक

  • अग्निशामक वाहन ने पहुंचकर आग पर पाया काबू, पास के कई घर जलने से बचा

गिरिडीह। तिसरी थाना के खोटो गांव में दोपहर को अचानक फुलेश्वर यादव के घर में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि फुलेश्वर यादव के खपरैल घर में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नही मिल सकी है। आस-पास के लोगों व अग्निशामक वाहन से आग को बुझाया गया। जिससे आस-पास के घर जलने से बच गया। आग लगने से घर में रखा महुआ, अनाज, कपड़ा, कागजात व अन्य सामग्री जल गई। तिसरी पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल थाना प्रभारी पीकू प्रसाद पहुंच कर मामले की जांच की।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons