LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मोबाइल की रोशनी में किया गया प्राथमिक उपचार

गिरिडीह। गावां तिसरी मुख्य पथ पर बिजली कार्यालय के समीप एक बाईक के दुर्घटना ग्रस्त होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को बेहोसी की हालत में 108 एंबुलेंस द्वारा गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया है। घायल व्यक्ति अपना नाम शम्भु हांसदा ग्राम छतरबर बताने के बाद पुनः बेहोस हो गया। युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। सबसे गंभीर बात यह रही कि स्वास्थ्य केन्द्र में लाईन नही रहने के कारण मोबाईल की रौशनी में युवक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा था।

घायल का इलाज कर रहे डॉ हबिबुल्लाह ने कहा कि युवक की स्थिति काफी गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद इसे गिरिडीह रेफर किया जायेगा। डॉ हबिबुल्लाह ने कहा कि हॉस्पीटल के जेनरेटर में खराबी के कारण परेशानी हो रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons