LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

तिसरी में लाभुकों को दिया जा रहा था कम अनाज, और राशन डीलर कार्ड में कर रहे थे हेरफेर, भाजपा और आजसू नेताओं ने दिया आंदोलन की धमकी

तिसरीः
तिसरी मुख्यालय में कार्डधारियों को कम राशन देने के खिलाफ आजसू का धरना पांचवा दिन बीडीओ संतोष प्रजापति के आश्वासन पर समाप्त हुआ। जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह और आजसू नेता नारायण यादव ने कहा की 12 सूत्री मांग पत्र को सौंपा गया। कार्डधारियों को कम राशन देने की जांच की मांग को पूरा भरोषा दिलाया। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कहा अगर उनके मांगो को नहीं सुना गया। तो आजसू पार्टी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
वही तिसरी प्रखंड के गडकुरा पंचायत अंतर्गत भूराई के शर्मा टोला में माता सेवा समिति के डीलर के द्वारा कार्डधारी को हर यूनिट पर दो किलो राशन काट कर देने पर अक्रोशित लोगो ने भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव से शिकायत की। शिकायत मिलने पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव कार्ड धारियों से मिलने शर्मा टोला पहुंचे। इस दौरान सभी कार्डधारियों को हर यूनिट में 30 किलो अनाज मिलने पर नाराजगी जताया, और कहा कि अगर अनाज वितरण में गड़बड़ी किया गया। तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। कलावती देवी, कुंती देवी, बिनोद शर्मा के राशन कार्ड में अनाज वितरण हुआ नहीं था, लेकिन गेंहू वितरण का जिक्र था। इसे देख भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा वहां के कार्डधारी भी कथित डीलर कौशल यादव से त्रस्त है। जहां सरकार गरीब व्यक्ति को हर यूनिट में 50 किलो अनाज देने का प्रावधान है लेकिन डीलर कालाबाजारी कर रहे है। सांसद प्रतिनिधी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि तिसरी प्रखंड में संवेदक और उच्च पदाधिकारी के मिलीभगत से अनाज का कालाबाजारी किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons