LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

अल्पसंख्यक छात्रों को आईएएस की तैयारी के लिए हेंमत सरकार ने खास फंड का व्यवस्था किया हैः हफीजउल्ल

गिरिडीह पहुंचे अल्पसंख्यक मंत्री, कहा मधुबन के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने दिया है फंड

गिरिडीहः
अल्पसंख्यक छात्रों के प्रतियोगिता परीक्षा आईएएस की तैयारी करने में अब हेंमत सरकार फंड देगी। हज हाउस में परीक्षा की तैयारी के लिए खास कोंचिग क्लाॅस कराया जाएगा। सूबे के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजउल्ल अंसारी ने शनिवार को यह बातें गिरिडीह में कहा। मंत्री हफीजउल्ल रांची से मधुपूर जाने के क्रम में शनिवार को सर्किट हाउस में रुके थे। जहां मंत्री का स्वागत झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह के साथ पार्टी वर्कर शाहनवाज अंसारी, अभय सिंह और अजीत कुमार पप्पू ने किया। मंत्री ने कहा अल्पसंख्यक छात्रों को आईएएस की तैयारी कराने की योजना हेंमत सरकार ने तैयार किया था। जिसे अल्पसंख्यक छात्र भी प्रशासनिक सेवा के अंग बन सके। इसके लिए 50 लाख के फंड की स्वीकृति मिल चुकी है। बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि सूबे के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए दो सौ करोड़ का बजट की स्वीकृति दी गई है। जिसमें बाबा धाम देवघर, रजरप्पा, पतरातू समेत अन्य धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा। मंत्री ने बातचीत के दौरान जानकारी दिया कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल गिरिडीह के मधुबन के लिए केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को फंड उपलब्ध कराया है। मधुबन के डेवलमेंट के लिए भी प्लानिंग किया जा रहा है। वैसे मंत्री ने केन्द्र सरकार से मिले फंड की राशि की जानकारी होने से इंकार कर दिया। कहा कि कितनी राशि आई है इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। लेकिन फंड केन्द्र सरकार द्वारा दिया जा चुका है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons