LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

कोडरमा के लिए रवाना हुई अंडर-14 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए गिरिडीह की टीम

  • 4 अप्रैल को जामताड़ा के साथ होगा पहला मैच
  • सघं के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनांए


गिरिडीह। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित अंडर-14 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 16 सदस्यीय टीम कोडरमा के लिए रवाना हुई। टीम का नेतृत्व मैनेजर अविनाश यादव कर रहे है। टीम में शामिल आदित्य साहू (कप्तान), सागर सिंह, महेंद्र मंडल, उत्सव कमल, श्लोक कुमार, शिवम कुमार साव, मुकेश कुमार वर्मा, विशाल कुमार रजक, रोहित कुमार, नैतिक कुमार, निशित नयन, कुणाल कुमार साहू, मिशु मंडल, शिवम सागर मिश्रा, कुमार लक्ष्मण एवं अभिमन्यु कुमार पटवा बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनाई है और शनिवार को कोडरमा के लिए रवाना हुए है।


बताया जाता है कि गिरिडीह का पहला मैच 4 अप्रैल को जामताड़ा के साथ, 5 अप्रैल को सिंहभूम के साथ और 7 अप्रैल को दुमका के साथ खेला जाएगा। टीम को रवाना करने के दौरान संघ के सचिव रमेश यादव, संयुक्त सचिव संतोष तिवारी, जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष विक्रम सिन्हा, रेयान खान, प्रेम चैरसिया, विक्रम सिन्हा, रुपेश रजक, मीनू सिंह, प्रतीक सिन्हा, सुजीत सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों और संध के पदाधिकारियों ने टीम में शामिल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons