LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के प्रधान गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया छठें गुरु हरगोंविद सिंह का प्रकाशोत्सव पर्व

गिरिडीहः
सिखों के छठें गुरु गुरु हरगोंविद सिंह का 527वां प्रकाशोत्सव रविवार को गिरिडीह के प्रधान गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया। गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवक और मोंगिया स्टील के चैयरमेन डा. गुणवंत सिंह मोंगिया के नेत्तृव में मनाया गया। मौके पर सलूजा गोल्ड के चैयरमेन डा. अमरजीत सिंह सलूजा के साथ सरदार नरेन्द्र सिंह सलूजा समेत कई सिख श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पंजाब के चंडीगढ़ से आएं रागी जत्था के सानिध्य में शब्द-र्कीतन हुआ। तो 48 घंटे के अखंड पाठ का समापन भी पूरे भक्तिभाव के साथ किया गया। भक्तिभाव के साथ हुए अखंड पाठ के समापन के दौरान काफी संख्या में सिख समुदाय के श्रद्धालुओं में महिलाएं-पुरुष और युवा शामिल हुए। सन 1595 में जन्मे छठंे गुरु हरगुरुगोंविद सिंह के 527वें प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारे में आस्था भी दिखा। क्योंकि दो तलवारीधारी गुरु हरगोंविद सिंह ने खालसा पंत और भगवा की रक्षा की रक्षा के लिए तीन लड़ाईया लड़ने वाले गुरु हरगोंविद सिंह के प्रकाशोत्सव को लेकर प्रधान गुरुद्वारे की सजावट जहां खास तौर पर किया गया था। तो सारे अनुष्ठान भी आस्था के साथ किया गया।

शब्द-र्कीतन के बाद गुरुद्वारे में लंगर का प्रसाद भी भक्तों ने ग्रहण किया। जिसमें सिख समुदाय के साथ कई दुसरे समुदाय के श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर शब्द-र्कीतन और अखंड पाठ में देवेन्द्र सिंह सलूजा, हरमिंदर सिंह बग्गा, राजेन्द्र सिंह बग्गा, सतविंदर सिंह सलूजा, तरणजीत सिंह सलूजा, जोरावार सिंह सलूजा, ऋषि सूलजा, बलविंदर सिंह सलूजा उर्फ ऋषि समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons