LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

बयान के खिलाफ गिरिडीह झामुमो ने भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष का पुतला जलाया

बयान के विरोध में भाजपा के साथ झामुमो अब आरपार के मूड में

गिरिडीहः
उपचुनाव में प्रचार के क्रम में भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष द्वारा दुमका में किए गए बयानबाजी के खिलाफ झामुमो भी भाजपा से आरपार के मूड में है। सोमवार को गिरिडीह झामुमो ने शहर के टावर चाौक पर भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू के अलावे झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा, शाहनवाज असांरी, दिलीप रजक, पप्पू रजक, राकेश सिंह राॅकी, चांद रसीद, इम्तियाज अंसारी समेत कई समर्थक बाईक से दीपक प्रकाश का पुतला लेकर टावर चाौक पर पहुंचे। जहां समर्थकों ने भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। साथ ही प्रर्देश अध्यक्ष के बयान को समाज तोड़ने वाला बताया। प्रदर्शन में शामिल झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि खुद को बेदाग और देशभक्त पार्टी कहने वाली भाजपा नेताओं के बयान ने उनके ओछी राजनीति को ही सामने लाया है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष का पुतला दहन किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons