LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीहः पचंबा थाना के रानीखावा में ससुराल में संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव

मृतिका के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

गिरिडीहः
गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में रानीखावा में 20 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में मंगलार की शाम ससुराल में फंदे से झूलता हुआ मिला। विवाहिता ने सुसाईड किया है उसकी हत्या हुई। मामले की जांच की जा रही है। लेकिन विवाहिता पांची कुमारी के पिता जोधी मंडल ने बेटी की हत्या का आरोप उसके ससुराल पर लगाया है। फिलहाल पचंबा थाना पुलिस ने विवाहिता के ससुराल के किसी सदस्य को भी गिरफ्तार नहीं किया है। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का भी कहना है कि विवाहिता के ससुराल में अक्सर उसकी सास और भैंसूर प्रताड़ित व मारपीट किया करते थे। विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का कारण भी ग्रामीणों ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। विवाहिता के पति प्रदीप मंडल और ससुर गुजरात के अहमदाबाद में रहता है। जबकि विवाहिता पांची कुमारी अपनी सास, भैंसूर और दादा ससुर के साथ ससुराल में रहती थी। विवाहिता का ससुराल जहां रानीखावा है। वहीं मायके बिरनी थाना क्षेत्र के जमदाहा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पांची का शव उसके ससुराल के कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला। जबकि घटना के वक्त घर पर सास के अलावे भैंसूर भी मौजूद थे। लेकिन शाम करीब पांच बजे तक जब पांची कुमारी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तो दरवाजे को खोलने का काफी प्रयास किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजे को तोड़ा गया। तो ग्रामीणों ने देखा कि पांची कुमारी का शव फंदे से झूल रहा। इसके बाद पचंबा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और विवाहिता के मायके को घटना की जानकारी दिया गया। जानकारी मिलने के बाद पांची कुमारी के पिता भी पहुंचे। पिता ने ससुराल वालों पर पांच लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया। इधर विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि सास, भैंसूर से पूछताछ किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons