LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

पीएम मोदी के खिलाफ गिरिडीह कांग्रेस का जय सत्याग्रह आंदोलन जारी, कई हिस्सों में किया नुक्कड़ सभा

गिरिडीहः
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के खिलाफ गिरिडीह कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह पिछले कई दिनों जारी है। रविवार को भी कांग्रेस नेताओं ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में नुक्कड़ सभा किया। और लोगों को भाजपा व पीएम मोदी के कार्यकाल से अवगत कराया। नुक्कड़ सभा में कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, महमूदअली खान लड्डु, अशोक विश्वकर्मा, सद्दाम हुसैन, यश सिन्हा और परेश नाथ मित्रा समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। कार्यकारी अध्यक्ष पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र को कुचलने का काम केन्द्र सरकार कर रही है। और यह सब आरएसएस के इशारे पर किया जा रहा है। कांग्रेस देश की जनता को पीएम मोदी के सच से अवगत करा रहा है कि किस तरह विपक्ष के मुंह को बंद कर दिया जाता है और अदानी व अंबानी समूह फायदा पहुंचाने के लिए पूरे ताकत झांेके हुए है। विपक्ष का मुंह बंद किए जाने से ही देश कमजोर हो रहा है। शहर के कई हिस्सों में हुए नुक्कड़ सभा को कई कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान कई कांग्रेस नेता मौजूद भी थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons