गिरिडीह भाजपा ने 125 बूथों पर दर्ज कराई अपनी उपस्थिति, मनाया पूर्व पीएम की जंयती, सुना मन की बात कार्यक्रम
गिरिडीहः
भूतपूर्व पीएम वाजेपई की जंयती और पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तैयारी रविवार को गिरिडीह भाजपा ने पूरे जिले में किया। ग्रामीण क्षेत्रों में इन कार्यक्रमों का आयोजन मंडल स्तर पर हुआ। तो शहरी क्षेत्र में पांच जोन में बांटकर जंयती और मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास पर जंयती मनाने के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना गया। मौके पर जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा और नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा के साथ रंजन सिन्हा शामिल हुए।

जबकि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में ही डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, भाजपा नेत्री विनीता कुमारी, अशोक सिंह, संजीत सिंह पप्पू ने मौके पर भूतपूर्व पीएम की जंयती पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दिया। तो मौके पर पीएम मोदी के मन की बात को भी सुना गया। इसी तरह मोहनपुर में भाजपा नेता विनय सिंह, अशोक उपाध्याय, जाकिर हुसैन छोटू, रंजीत सिंह, समरदीप, रीना शर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाने के साथ मन की बात कार्यक्रम को बड़े एलईडी में सुना।

तो शहर के मकतपुर, अरगाघाट, राजपूत मुहल्ला, पंजाबी मुहल्ला, कचहरी रोड, धरियाडीह, बरवाडीह, स्टेशन रोड समेत कई स्थानों पर इन कार्यक्रमों का आयोजन कर एक दिन गिरिडीह भाजपा ने निगम क्षेत्र के 36 वार्ड के 125 बूथों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि सदर प्रखंड के चुंजका में ही भाजपा नेता सह प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु ने इन कार्यक्रमों का आयोजन किया।

जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता दिनेश यादव, पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, मुकेश जालान, सोनू चौरसिया, राजेश जायसवाल, अनिल सिंह, विवेक गुप्ता, अजय पाठक, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, नागेशवर दास, प्रवीण सिन्हा समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भागीदारी रही।