गायत्री परिवार ने किया नारी जागरण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
- गायत्री परिवार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से कराया गया अवगत
गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा राष्ट्रीय महिला जागरण दिवस के शुभ अवसर पर मंगलवार को स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में नारी जागरण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई हुई महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल गिरिडीह की बहनों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा चलाएं जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से जिले की बहनों को अवगत कराना है ताकि समाज मंे व्याप्त दहेज प्रथा, अंधविश्वास, रूढ़िवाद, कुरीतियां एवं दुष्प्रवृत्तियों का अंत किया जा सके। इसके साथ ही अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पूरे जिले में आओ गढें संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम विशेष रूप से संपन्न करवाए जा रहे हैं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां संस्कारवान, ईमानदार, चरित्रवान एवं आत्मबल संपन्न बन सके।
कार्यक्रम के अंत में जिला गायत्री परिवार प्रमुख कामेश्वर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि वर्तमान समय में नारियों को समर्थ होने की आवश्यकता है। उन्हें स्वयं अपना निर्माण करना होगा। क्योकि बाहरी ताकते सिर्फ सहयोग कर सकती हैं।