LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बहलाकर दिल्ली ले जाई जा रही युवति पहुंची गिरिडीह

पचम्बा थाना के चैताडीह में रोती हुई लड़की पर पड़ी लोगों की नजर

गिरिडीह। गिरिडीह की एक आदिवासी लड़की को दिल्ली में बेचने की तैयारी की गई थी। लेकिन वह बचकर गिरिडीह आ पहुंची और पचम्बा थाना की पुलिस ने लड़की अपनी अभिरक्षा में रखा है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच चल रहा है। जिले के उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ की एक आदिवासी लड़की को दिल्ली ले जाया गया था। वैसे बहला कर ले जाने का आरोप उसके रिश्ते के युवक पर लगा है। जानकारी के अनुसार गिरिडीह की इस लड़की को कथित तौर पर बेचने की तैयारी की गई थी। लेकिन लड़की दिल्ली से भागकर गिरिडीह शहर पहुंच गई। लड़की शहर के चैताडीह में रो रही थी। इसी बीच सूचना मिलने के बाद पचंबा पुलिस भी वहां पहुंची और उसे अपनी अभिरक्षा में थाना ले गई।


दरअसल, सोमवार की रात को एक लड़की चैताडीह में भटक रही थी। इस दौरान लड़की लगातार रो रही थी। उसे रोता देख स्थानीय महिलाओं ने उससे बातचीत की। बातचीत में उसने बताया कि उसके परिचित का एक युवक उसे बहलाकर दिल्ली ले गया। वहां पर उसे बेचने की तैयारी की गई थी। वह किसी तरह बचकर गिरिडीह पहुंच गई। लड़की की हालत को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पचम्बा थाना प्रभारी नीतीश कुमार को दी। सूचना के बाद महिला पुलिस के साथ पुलिस पदाधिकारी एसएन सिंह को भेजा गया। पुलिस पहुंची और लड़की को अपने साथ थाना ले गयी। इसकी सूचना लड़की के परिजनों को दी गयी है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons