LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

शादी समारोह के लिए पहुंचाए जा रहे गौमांस को पुलिस ने किया जप्त

आॅटो में करीब 70 किलो गौमांस था लोड

गिरिडीह। शादी समारोह के लिए पहुंचाए जा रहे प्रतिबंधित गौमांस को गिरिडीह पचंबा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर जप्त किया। आॅटो में करीब 70 किलो गौमांस को लोड कर पहुंचाया जा रहा था। लेकिन पचंबा थाना प्रभारी नीतिश कुमार ने मांस लोड आॅटो को सदर प्रखंड के पचंबा और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खरियोडीह गांव के समीप जप्त किया। वहीं आॅटो चालक मो. रियाद अंसारी को भी पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है।

इधर थाना प्रभारी ने शादी समारोह में आपूर्ति की बात से इंकार किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रतिबंधित मांस कहीं और बेचना था। लेकिन सूत्रों की मानें तो पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह से एक आॅटो में लोडकर प्रतिबंधित मांस को किसी शादी समारोह में सप्लाय करना था। इससे पहले ही इलाके के ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद इसे जप्त किया गया।


इस दौरान आॅटो चालक मो. रियाद अंसारी ने पूछताछ में कई बातों को कबूला है। जिसमें आरोपी चालक ने बताया कि तेलोडीह से मांस लेने के बाद वह डिमांड के अनुसार सप्लाय करने जा रहा था। आरोपी चालक ने यह भी बताया कि जिस आॅटो को जप्त किया गया है। वह उसके स्व. पिता के नाम से रजिस्टर्ड है। लेकिन पिता के निधन पर आॅटो को वहीं चलाता था। गौमांस को आरोपी चालक ने किसे खरीदा था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। इसका पता लगाने में पचंबा थाना पुलिस जुटी हुई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons