LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाजपा स्थापना दिवस में नेताओं ने नहीं किया मास्क व सामाजिक दूरी का पालन

सरकारी नियम पर उठे सवाल

गिरिडीह। एक ओर जहां सरकार लोगों को कोविड-19 से बचने के लिए मास्क व सामाजिक दूरी का प्रयोग के लिए लगातार कोशीश कर रही एवं मास्क चेकिंग अभियान चलाकर जुर्माना वसूल रही रही है। वहीं इन अभियानों और प्रयासों को भाजपा नेता व कार्यकर्ता ठेंगा दिखाने का कार्य कर रहे है। ऐसा ही वाक्या मंगलवार की सुबह गावां पंचायत भवन में चल रहे भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में देखने को मिला।

बताया जाता है कि गावां प्रखंड स्थित पंचायत भवन गावां में मंगलवार की सुबह भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान न तो किसी भी भाजपा नेता या कार्यकर्ता द्वारा मास्क का प्रयोग करना जरूरी समझा गया। वहीं जब भाजपा पार्टी के संस्थापक व अटल बिहारी बाजपेई के फोटो पर पुष्प अर्पित किया गया तो उस समय भी भाजपा कार्यकर्ताओं, सांसद प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष द्वारा सामाजिक दूरी पालन करना मुनासिब नहीं समझा गया।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या कोविड-19 से बचना सिर्फ आम जनता के लिए ही जरूरी है, कार्यकर्ताओं और नेताओं को नहीं। क्या सारे नियम, कानून, जुर्माना आम लोगों के लिए है और अगर यह सबों के लिए है तो फिर इन पर कार्यवाही क्यों नहीं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons