LatestNewsझारखण्ड

निर्माणाधीन डिग्री काॅलेज में जेसीबी और मिक्सचर मशीन को आग लगाने वाले हार्डकोर नक्सली को गिरिडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीरटांड में पांच नक्सली केस, तो मधुबन में दो केस दर्ज है गिरफ्तार माओवादी के नाम
नागो दा के दस्ते से जुड़ने के बाद संगठन में आया था, जेल जाने के बाद कृष्णा दा के दस्ते से जुड़ा

गिरिडीहः
पीरटांड के हार्डकोर माओवादी को गिरिडीह पुलिस ने तीन दिन पहले थाना क्षेत्र के लेढ़वा गांव से दबोचने में सफलता पाया था। वहीं तीन दिन बाद मंगलवार को पुलिस लाईन में प्रेसवार्ता कर एसपी अमित रेणु और प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी मनोज राय उर्फ मनोज दा उर्फ राजेश राय पुलिस मुख्यालय द्वारा घोषित एक लाख का इनामी माओवादी है। एएसपी अभियान मिश्रा के नेत्तृव में पुलिस ने इस हार्डकोर माओवादी को लेढ़वा गांव से उस वक्त गिरफ्तार किया। जब मनोज राय संगठन के ही साथी के साथ एक शादी में पहुंचा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस की भनक मिलते ही जहां मनोज का साथी फरार हो गया था। वहीं पुलिस ने इस हार्डकोर माओवादी मनोज राय को दबोचने में सफलता पाया। हालांकि गिरफ्तार माओवादी के पास से कोई हथियार बरामद तो नहीं हुआ है। लेकिन इसके खिलाफ जिले के पीरटांड थाना में पांच नक्सली केस, मधुबन थाना में दो, निमियाघाट और बगोदर में एक-एक केस दर्ज है। जबकि डुमरी थाना में ही हाल में डुमरी थाना क्षेत्र के नावाडीह में निर्माणाधीन डिग्री काॅलेज लेवी नहीं मिलने से बौखलाएं जेसीबी और मिक्सचर मशीन जलाने का नक्सली केस दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद माओवादी मनोज राय ने कबूला कि डिग्री काॅलेज में जेसीबी और मिक्सचर मशीन को इसने संगठन के सहयोग से आग में जलाकर फूंका था। एसपी ने यह भी बताया कि पीरटांड में एक पुलिस विष्फोट कर उड़ाने के अलावे कई विध्वसंक घटनाओं को इसने अंजाम दिया था। प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में एसपी ने बताया कि मनोज राय का संबध नागो दा के अलावे कृष्णा दा के दस्ते से भी था। साल 2012 में ही यह नागो दा के दस्ते से जुड़ा। नागो दा के जेल जाने के बाद यह पीरटांड के कृष्णा दा के दस्ते से जुड़ गया था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons