LatestNewsझारखण्ड

गिरिडीह कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान, भाजपा और झामुमो की कई महिलाएं हुई कांग्रेस में शामिल

गिरिडीहः
गिरिडीह कांग्रेस कमेटी का सदस्यता अभियान मंगलवार को शहर के बरमसिया स्थित चिल्ड्रेन में किया गया। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय सिन्हा मंटु के नेत्तृव में हुए सदस्यता अभियान में भाजपा, झामुमो कई महिला नेत्रियों ने इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में शंकुतला देवी, शाहजहां खातून, पूर्णिमा राज, निकहत प्रवीण, गुलशन आरा, दुर्गा देवी समेत कई महिलाएं शामिल थी। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों के बीच उपाध्यक्ष मंटु सिन्हा ने कांग्रेस के विचारधारा से महिलाओं को अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस के बलिदान को भुलाना संभव नहीं है। त्याग के बलबूते ही कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित हो कर सभी धर्मो के लोग इसे जुड़े है। कांग्रेस शोषितों को उनका अधिकार दिलाने में यकीन करती है। उपाध्यक्ष ने कोरोना काल में खराब होते अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि जैसे हालात हो गए कि अब हर एक युवा को अपनी नौकरी गंवानी पड़ेगी। इसके बाद भी मोदी सरकार की नीतियों में कोई बदलाव नहीं है।
इस बीच सदस्यता अभियान को कांग्रेस नेता बलराम यादव, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष राय ने भी संबोधित किया। जबकि सदस्यता अभियान में पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सदस्यता अभियान में महिलाओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर कांग्रेस से जोड़ा गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons