LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गिरिडीह में हर्षोल्लास के मनाया जा रहा है गणेश महोत्सव, दर्शन को उमड़ रही भक्तों की भीड़

  • केन्द्रीय पूजा महासमिति के भव्य पंडाल में की गई 10 फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित
  • हुट्टी बाजार में नवयुवक संघ ने बनाया चन्द्रयान थीम पर भव्य पंडाल

गिरिडीह। गणेश चतुर्थी के मौके पर गिरिडीह में भव्य रूप से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर भव्य पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी गणेश महोत्सव की धूम रही। गिरिडीह में विगत 22 सालों से गणेश महोत्सव मना रहे श्रीश्री गणेश महोत्सव केंद्रीय पूजा महासमिति द्वारा शहर के टॉवर चौक स्थित शिव महावीर मंदिर के प्रांगण में भव्य पंडाल में 10 फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि विधान के साथ गणपति का आह्वान किया गया।

वहीं शहर के हुट्टी बाजार में स्थानीय नवयुवक संघ के द्वारा चन्द्रयान थीम पर भव्य पंडाल बनाया गया है। जो भक्तों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। जबकि शहरी क्षेत्र के बोड़ो, पचंबा, बक्सीडीह रोड, आजाद नगर, बीबीसी रोड सहित कई स्थानों गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है।

शिव महावीर मंदिर के प्रांगण में भव्य पंडाल में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ गणपति बप्पा का आह्वान किया, और सुख समृद्धि के साथ निरोगिकाया का आर्शीवाद मांगा। घंटो चले पूजा अर्चना के बाद आरती की गई। साथ ही भक्तों के बीच से प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर समिति के नित्यानंद प्रसाद, डॉ तारकनाथ देव, अजीत भदानी, ज्योतिश शर्मा, रिंकेश कुमार, आशुतोष तिवारी, शिवपूजन कुमार, नागेन्द्र कुमार, अनिल चन्द्रवंशी, मनोज कुमार पिन्टू सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons