गौवंश की चोरी करते चार चोर सीसीटीवी में कैद, लोगों में आक्रोश
गिरिडीह। शहर में एक बार फिर गौतस्कर सक्रीय हो गए हैं। आए दिन शहर व आसपास के इलाकों से गौ तस्करी की खबरें मिल रही हैं। अब गौ तस्कर खटाल से भी गायों की चोरी करने लगे हैं। शनिवार रात्रि को भी शहरी क्षेेत्र के नगीना सिंह रोड से गौ तस्करों ने एक खटाल से गाय की चोरी कर ली। मामले को लेकर खटाल मालिक राहुलकांत यादव ने नगर थाना में आवेदन देकर गाय चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में राहुलकांत यादव ने कहा बताया कि रविवार की सुबह जब वे अपने खटाल में पहुंचे तो गाय को नदारद पाया। बताया कि आसपास के सीसीटीवी फूटेज में गाय की चोरी करते चार युवक कैद हो गए। कहा कि कुछ दिन पूर्व भी चोरों ने उसके खटाल से एक गाय की चोरी कर ली थी। इधर गाय चोरी की घटना से आक्रोशित विहिप के जिलाध्यक्ष अश्विनी भदानी व महामंत्री राकेश आर्या ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुरैशी मुहल्ला में एक बार फिर गौहत्या का अवैध कारोबार शुरू हो चुका है। दोनों ने प्रशासन से इस मामले में पहल करने की बात कही। वहीं घटना से आसपास के लोगों में भी काफी आक्रोश है।