LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

तिसरी प्रखंड मुख्यालय में पूर्व विधायक ने किया बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन

  • बीससूत्री अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का किया स्वागत
  • झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के बरनवाल धर्मशाला में प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष मुनीम अंसारी और बीससूत्री उपाध्यक्ष सुरेश मरांडी को बनाए जाने के बाद धनवार के पूर्व विधायक निजामउद्दीन अंसारी ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात प्रखंड मुख्यालय में बीस सूत्री प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

बता दे कि जेएमएम के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने बरनवाल धर्मशाला से रैली के शक्ल में तिसरी चौक होते हुए तिसरी ब्लॉक पहुंचे। बीस सूत्री कार्यालय का उद्धघाटन धनवार के पूर्व विधायक निजामउद्दीन अंसारी, जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने फीता काट कर किया गया। आपस में मिठाई बाटी गई। इस दौरान अंसारी ने कहा की प्रखंड बीस सूत्री सदस्यों के साथ योजना बनाकर सरकार की योजनाओं को लोगांे तक पहुंचाया जाएगा। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।

प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष मुनीम अंसारी ने कहा की आज तिसरी ब्लॉक में बीस सूत्री का कार्यालय खोला गया है जिससे जेएमएम के कार्यकर्ताओ में काफी हर्ष है और अब तक अधूरे लटके हुए कई योजनाओं को धरातल में उतारने का काम करेंगे।

इस मौके पर धनवार बीस सूत्री अध्यक्ष सफिक अंसारी, जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, नारायण यादव, अशोक राम, करीम अंसारी, मतियूस टुडू, अरविंद टुडू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons