LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

महारानवमी में विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निकाला गया फ्लैग मार्च

  • डीसी, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जवानों के साथ किया शहर भ्रमण
  • लोगों से की आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

गिरिडीह। शौर्य और पराक्रम का महापर्व रामनवमी से दो दिन पहले मंगलवार की शाम को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडो में जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाल कर उपद्रवियों को सावधान रहने का अल्टीमेटम दिया। वहीं अमन पंसद लोगां से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील किया गया। शहर के बड़ा चौक से देर शाम निकले फ्लैग मार्च में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के साथ एसपी अमित रेणु, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, सदर एसडीएम विशालदीप खलको, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चाधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान समेत कई अधिकारी और काफी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे। इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि रामनवमी पर्व को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है। त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर कोई समस्या न हो इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाए गए है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी सोर्हाद के साथ रामनवमी का त्योहार मनाए।

  • पचंबा थाना पुलिस ने भी किया फ्लैग मार्च

इसी क्रम पचम्बा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लेग मार्च निकाला गया। फ्लेग मार्च का नेतृत्व इंस्पेक्टर विनय राम और पचम्बा प्रभारी मुकेश दयाल सिंह कर रहे थे। फ्लेग मार्च में शामिल पुलिस जवान पचंबा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी निगाहें हैं।

  • तिसरी थाना क्षेत्र में भी निकाला गया फ्लैग मार्च

इधर तिसरी थाना पुलिस के द्वारा इलाके में फ्लेग मार्च निकाला गया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह और डीएसपी मुकेश महतो के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में शामिल जवानों ने तिसरी थाना गेट से तिसरी चौक, चंदौरी, पलमरुवा, लोकाई, गुमगी क्षेत्र में विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने को लेकर किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत न पहुंचाएं। मौके पर सीओ दीपक कुमार, इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, बीस सूत्री अध्यक्ष मो. मुनीब, आजसू के उपाध्यक्ष अशोक सिंह सहित पुलिस जवान मौजूद थे।

  • गांवा प्रखंड में भी थाना पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

तिसरी के बाद एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह और एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो गांवा पहुंचे और स्थानीय थाना पुलिस के साथ इलाके में फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने गावां और माल्डा बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया। ताकि रामनवमी के दौरान निकलने वाले जुलूस में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी का त्योहार मनाने की अपील की। मौके पर बीडीओ महेंद्र रविदास, इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, थानेदार सन्नी सुप्रभात, जिप सदस्य पवन चौधरी, मुखिया कन्हाई राम समेत कई उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons