LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

चुनाव के बाद रेडक्रॉस सोसाइटी की हुई पहली वार्षिक आमसभा

  • उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार का दिया निर्देश
  • मतदाता जागरूकता अभियान में भी रेडक्रॉस के सदस्यों को सहयोग करने का किया आग्रह

गिरिडीह। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गिरिडीह शाखा की वार्षिक आमसभा शनिवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा, एसडीओ विस्पुते श्रीकांत, रेडक्रॉस के चैयरमेन अरविंद कुमार, सचिव विवेश जालान, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान समेत कई सदस्य उपस्थित थे। मीटिंग में ब्लड बैंक के सुचारू रूप से संचालन और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की शुरूआत रेडक्रॉस के पदाधिकारियों द्वारा उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को पोधा देकर किया गया।

मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी और रेड क्रॉस सोसाइटी के आपसी सहयोग और समन्वय से गरीब और जरूतमंद लोगों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया जाएगा। रेडक्रॉस भवन में ओपीडी सेवा और फिजियोथेरेपी सेंटर को ओर बेहतर करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने सिविल सर्जन को रेडक्रॉस भवन में अटल क्लीनिक शुरू करने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों को ओपीडी सेवा में टीबी और लेप्रोसी मरीजों को विशेष सुविधा देने का निर्देश दिया। कहा कि ब्लड डोनेशन का कार्य रेडक्रॉस का सबसे प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

इस दौरान उपायुक्त ने सोसाइटी के सदस्यों से मतदाता जागरूकता अभियान में भी जिला प्रशासन को सहयोग करने का सुझाव दिया। लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा की इसमें रेडक्रॉस सोसाइटी अपनी अहम भूमिका निभाए और मतदताओ को जागरूक करे। क्योंकि 80 प्रतिशत मतदान का टारगेट है। जो मतदाताओं के जागरूक हुए बिना संभव नही है।

बैठक में वाइस चेयरमेन चरणजीत सिंह सलूजा, संयुक्त सचिव निकिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, कार्यकारिणी सदस्य मदन लाल विश्वकर्मा, संजय भुदोलिया, डॉ आज़ाद, आजीवन सदस्य संजय कुमार, तमन्ना प्रवीण, संदीप विमल, रितेश सराक, अंजय कुमार, रंजीत बरनवाल, दशरथ शर्मा, संजू देवी, रतन गुप्ता, परमजीत सिंह छावड़ा, नरेंद्र सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons