LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

चिकित्सक जनस्वास्थ कर्मचारी संघ के गिरिडीह शाखा का पांचवा सम्मेलन संपन्न

कर्मचारी नेताओं ने हंेमत सरकार पर लगाया कर्मियों के साथ भेदभाव का आरोप

गिरिडीहः
चिकित्सा जनस्वास्थ कर्मचारी संघ के गिरिडीह शाखा का पांचवा जिला सम्मेलन रविवार को किरण पब्लिक स्कूल में हुआ। सम्मेलन की शुरुआत संघ के राज्य महामंत्री अमरनाथ सिंह के अलावे संघ के राज्य सचिव उदय झा, गिरिडीह के कर्मचारी नेता अशोक सिंह, अशोक सिंह नयन, देंवती देवी, रेखा मंडल, रुपलाल महतो समेत कई कर्मचारी नेताओं ने दीप जलाकर किया। वहीं शाखा के पांचवे सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य महामंत्री अमरनाथ ने कहा कि लाॅकडाउन के वक्त एक-एक स्वास्थ कर्मी ने जान जोखिम डाल कर अपनी सेवाएं दी। और अब हेंमत सरकार इन कर्मियों की सेवा भावना को अब तक समझ भी नहीं पाएं। कहा कि कई स्वास्थ कर्मियों की जान तक राज्य में चला गया। लेकिन हेंमत सरकर इसके बाद भी संवेदनशील नहीं बनी। परिणामस्वरुप स्वास्थ कर्मियों की बदहाली देखने वाला कोई नहीं।


इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता अशोक सिंह ने कहा कि जब किसी सरकार को कर्मियों की जरुरत पड़ती है तो सरकार उन कर्मियों पर आंखे दिखाकर सेवा लेती है। लेकिन कर्मियों को जब अपनी समस्या रखना होता है तो हर सरकार मुंह मोड़ लेती है। वर्तमान में हेंमत सरकार का रवैया भी स्वास्थ कर्मियों के साथ ऐसा ही दिख रहा है। कर्मचारी नेता ने कहा कि कोरोना का दौर अब भी चल रहा है। रह-रह इसके संक्रमण बढ़ने की जानकारी मिल रही है। एक बार फिर सरकार इन स्वास्थ कर्मियों का सहयोग संक्रमण को काबू मंे करने के लिए लेगी। लेकिन इनके सुरक्षा की गांरटी कौन देगा। इस बीच सम्मेलन को अशोक सिंह नयन, सैबून निशां, सितारा प्रवीण, अमर किशोर सिन्हा समेत कई ने संबोधित किया। जबकि सम्मेलन में राजीव रंजन, माधुरी कुमारी, मीना कुमारी, ओमप्रकाश ठाकुर, बेली कुमारी, ज्योत्सना हांसदा, पुष्पा चाौधरी, रेणु कुमारी समेत काफी संख्या में स्वास्थ कर्मी सम्मेलन में शामिल हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons