LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के चलाने की तिथि तय और उद्घाटन के खबर को फर्जी और अफवाह बताया धनबाद रेल डिवीजन ने, दो जोन के जीएम लेगें फैसला

रेल डिवीजन के साथ केन्द्रीय मंत्री भी अफवाह भरें खबर से शनिवार को रही परेशान

गिरिडीहः
गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के 17 अप्रेल को उद्घाटन और उसके संचालन का कथित रुप से कुछ अखबारों और सोशल मीडिया में खबर चलने के बाद धनबाद रेल डिवीजन और केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को भी शनिवार को भी काफी परेशानी उठाना पड़ा। धनबाद रेल डिवीजन के अधिकारियों के साथ केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी उनके पीए भी परेशान रहे। क्योंकि रांची-गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तिथि फिलहाल तय नहीं किया गया। इसकी पुष्टि खुद धनबाद रेल डिवीजन के पीआरओ और केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के पीए अरविंद पांडेय ने करते हुए कहा कि 17 अप्रेल को न्यू गिरिडीह स्टेशन में इसके उद्घाटन की फर्जी और अफवाह भरा खबर कहां से प्रसारित हुआ है। इसकी जानकारी धनबाद रेल डिवीजन के अधिकारियों और खुद केन्द्रीय मंत्री तक को नहीं है। धनबाद रेल डिवीजन पीआरओ कार्यालय से मिली जानकारी क अनुसार साउथ ईस्टर्न रेलवे हाजीपुर रेल जोन के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा और कोलकाता ईस्ट रेल जोन की महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने फिलहाल गिरिडीह वाया कोडरमा वाया हजारीबाग टाउन वाया रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने की तिथि अभी तय नहीं किया है। दोनों महाप्रबंधकों के ज्वांईट मीटिंग और उसमें होने वाले निर्णय के बाद ट्रेन चलाने की तिथि का फैसला लिया जाना है। तो कुछ कागजी औपचारिकता भी शेष है। लेकिन धनबाद रेल डिवीजन ने इतना जरुर स्पस्ट कर दिया कि ट्रेन की स्वीकृति मिल चुका है। उम्मीद है कि दोनों जीएम के बैठक के बाद इसके चलाने का निर्णय भी अगले कुछ दिनों में आने की संभावना है। जबकि ट्रेन के समय सारणी में कुछ आंशिक परिर्वतन के संभावना का भी संकेत धनबाद रेल डिवीजन के पीआरओ कार्यालय ने जरुर दिया। लेकिन इसका अधिकारिक पुष्टि करने से इंकार कर दिया। बताते चले कि इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की स्वीकृति दिलाने में केन्द्रीय रेल मंत्री अन्नपूर्णा देवी महत्पूर्ण भूमिका निभाई है। क्योंकि गिरिडीह का न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन धनबाद रेल डिवीजन और साउथ ईस्ट रेल जोन हाजीपुर के अर्न्तगत पड़ता है। जबकि कोडरमा समेत कई हिस्सें कोलकाता जोन में अर्न्तंगत आता है। लिहाजा, नई ट्रेन के तिथि का फैसला दोनों जोन के महाप्रबंधक को संयुक्त रुप से लेना है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons