LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सशक्त महिला संस्थान ने वृद्धा आश्रम में मनाया मदर्स डे, काटे केक

  • आश्रम में रहने वाली वृद्धों के बीच बांटी साड़ियां, कराया जलपान

गिरिडीह। मदर्स डे मौके पर आदर्श महिला कॉलेज क्लास और सशक्त महिला संस्थान की सदस्याएं वृद्धाश्रम पहुंची और आश्रम में रहने वाली वृद्ध महिलाओं के साथ मिलकर मदर्स डे को सेलिब्रेट किया। इस दौरान केक कटिंग करने के साथ ही आश्रम की वृद्ध महिलाओं को जलपान कराया। इस दौरान उनके बीच उपहार स्वरूप साड़ियां भी वितरण की गई। इस दौरान महिलाओं ने गीत संगीत का भी कार्यक्रम किया।

इस दौरान सशक्त महिला संस्थान की सचिव व योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति ने कहा कि घर परिवार से दूर अपने बच्चों से दूर अपने बच्चों की याद में एक किनारे वृद्धा आश्रम में पड़ी हुई है। उनके दुःख दर्द को जानने का हम लोगों ने बांटने का प्रयास किया जान ही मुख्य उद्देश्य था।

मौके पर सशक्त महिला संस्थान की कोषाध्यक्ष सपना राय, सदस्य रेखा सिन्हा, लक्ष्मी छाया, आदर्श महिला कॉलेज की योग साधक आशा चौरसिया, सीमा लाल, मधु सिंह, सुपर्णा मुखर्जी, पुष्पलता त्रिवेदी, सीमा देवी इत्यादि ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons