LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

दुर्गा पूजा को लेकर डीसी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

जिले में 262 दडांधिकारी किए गए प्रतिनियुक्त
लोगों के सहयोग के लिए बनाये गये मुख्यालय व मंडल स्तर पर कंट्रोल रुम
छेड़छाड़ की घटनाओं पर नजर रखने और जानकारी देने के लिए डीएसपी विनोद रवानी को किया तैनात


गिरिडीह। कोरोना महामारी ने पहले से ही शारदीय नवरात्र के त्योहार को फीका कर रखा है। तो दुसरी तरफ सरकार और प्रशासन की पांबदी भी सख्त नजर आ रही है। बगैर किसी चूक के प्रशासन हर एहतियात कदम उठा रहा है। नवरात्र के षष्ठी पूजा को लेकर गुरुवार को गिरिडीह प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। तो लोगों से पूजा पंडालो के समीप भीड़ नहीं लगाने की अपील किया गया। फ्लैग मार्च में डीसी राहुल सिन्हा, सदर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित, सदर एसडीपीओ कुमार गौरव, डीएसपी विनोद रवानी, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम भगत, अचंलाधिकारी रवीन्द्र सिन्हा के अलावे नगर थाना प्रभारी रामनारायण चाौधरी समेत कई जवान आईआरबी, जिला पुलिस बल के काफी जवान शामिल थे। बड़ा चाौक से निकल कर प्रशासन का फ्लैग मार्च इस दौरान शहर के चाौक-चोराहों से गुजरते हुए कई पूजा पंडाल और दुर्गा मंडपो तक पहुंचा। जहां हर पूजा समिति से अधिकारियों ने शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील करते नजर आएं। मौके पर आम लोगों के बीच प्रशासन की ओर से एनाउंस भी कराया जा रहा था।

डीसी और एसपी के निर्देश पर जारी किये गये नियत्रंण कक्ष

इस बीच त्योहारों को लेकर डीसी राहुल सिन्हा और एसपी अमित रेणु के ज्वांईट आदेश पर शहरी क्षेत्र मिलाकर पूरे जिले में 262 दडांधिकारियों की प्रतिनियुक्ती की गई है। जिसमें शहरी क्षेत्र में 76 दडांधिकारियों की प्रतिनियुक्ती हुई। दोनों अधिकारियों के निर्देश पर शहरी क्षेत्र के गिरिडीह हाई स्कूल के समीप जिला नियंत्रण कक्ष को 23 अक्टूबर से गतिशील कर दिया गया है। साथ ही लोगों के सहयोग के लिए कई अधिकारियों और जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर भी सार्वजनिक किए गए है। जिसमें जिला नियंत्रण कक्ष नंबर 06532-228829, धनवार अनुमंडल कार्यालय का नंबर-77660-81687 और 94301-87786 के अलावे डुमरी अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का नंबर 94313-13378 व 9102292619 जारी किया गया है। जबकि बगोदर-सरिया के अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का नंबर 94313-94384 और 95729-40317 को जारी किया गया है। जिला मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष का नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा और डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार को बनाया गया है।

डीएसपी ने भी जारी किये अपना नंबर

जबकि डीएसपी विनोद रवानी को त्योहार के दौरान मनचलों द्वारा युवतियों से छेड़छाड़ की घटना होने पर पीड़ित की जानकारी देने के लिए नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करते हुए डीएसपी विनोद रवानी के नंबर 94317-06328 भी जारी किया गया है। दोनों अधिकारियों के जारी ज्वांईट निर्देश में शहर के सदर अस्पताल समेत हर प्रखंड के रेफरल अस्पताल को विसर्जन तक के लिए सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। जारी निर्देश में अग्नि शमन विभाग को जहां सक्रिय रहने का निर्देश है। वहीं त्योहार को लेकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को डीसी व एसपी ने जिला मुख्यालय के साथ प्रखंड मुख्यालय में ही रहने का सख्त निर्देश जारी किया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons