LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

दुर्गा पूजा मनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की बैठक

पूजा कमिटी के लोगों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

गिरिडीह। जिले के गावां प्रखंड में दुर्गा पूजा को शांति व सादगी से मनाने को लेकर मंगलवार की दोपहर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में एक बैठक हुई। जिसमें कोविड 19 महामारी को देखते हुए पूजा को शांति व सादगी से मनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी द्वारा कई दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार का दुर्गा पूजा प्रखंड में कॉविड गाइडलाइन के अनुसार मनाया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार इस बार पूजा पंडालों व मंदिरों में भीड़ लगाने पर मनाही रहेगी। साथ ही मेले में दुकानों की संख्या में भी कमी रखी जाएगी। इसके साथ ही सभी मंदिरों में एक बिजली मिस्त्री को 24 घंटे रहना आवश्यक होगा।

पंडाल में मास्क व सेनेटाइजर की हो व्यवस्था

बैठक में अस्पताल प्रबंधन के सुझाव के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी द्वारा पूजा कमेटियों को मंदिरों व पंडालों में मास्क व सेनेटाइजर की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया। वही प्रतिमा विसर्जन में अधिक भीड़ नहीं शामिल होने की भी बात कही गई। मौके पर अंचलाधिकारी अरुण कुमार खालको, पुलिस अवर निरीक्षक चांद किस्कू, टिकैत भवानी प्रसाद सिंह, यशवंत सिंह, ललित पांडेय, दिनेश सिंह, धीरज सिंह सहित कई जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons