LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँचीहेल्थ

रांची सहित राज्य के 188 सीएचसी पर किया गया ड्राई रन

रांची के 16 केंद्रों पर 448 लोगों पर किया गया ड्राई रन, नहीं हुई कोई परेशानी

रांची। कोविड-19 के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले रांची में सदर अस्पताल समेत 16 सीएचसी केंद्रों पर ड्राई रन का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र पर 28 कुल 448 लोगों पर वैक्सीन का रिहर्सल किया गया। जो पूरी तरह से सफल रहा। रांची के अलावा राज्य के 188 स्वास्थ्य केंद्रों पर भी वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। सिविल सर्जन वीबी प्रसाद ने बताया कि रांची में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। डेटा एंट्री से लेकर एंबुलेंस की व्यवस्था तक में कहीं किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। रांची के सदर अस्पताल समेत रांची के 16 सीएचसी में कोरोना के वैक्सीन का ड्राई रन किया गया।

निजी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों को भी दी गई वैक्सीनेशन की जानकारी

ड्राई रन के दौरान निजी अस्पतालों के साथ ऑपरेशनल गाइडलाइन शेयर किया गया है। इस दौरान रांची के आधा दर्जन से ज्यादा निजी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे और यहां की वैक्सीनेशन प्रक्रिया को समझे। उन्हें एक-एक व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ड्राई रन करने वाले निजी अस्पतालों से सूची भी मांगी गयी है।

राज्य में 1.25 लाख सीरिंज की व्यवस्था: स्वास्थ्य मंत्री

इधर स्वास्थ्य मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में एक लाख 25 हजार से ज्यादा सीरिंज की व्यवस्था की गई है। 7500 से ज्यादा वॉलंटियर इस काम में लगाए गए हैं। प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसके लिए 1672 केंद्र बनाए गए हैं। बताया कि केंद्र से निर्देश मिलते ही टीकाकरण का कार्य शुरू किया जायेगा।

प्रखंड स्तर तक कर ली गई वैक्सीनेशन की तैयारी: सीएस

इधर रांची के सिविल सर्जन विजय बिहारी प्रसाद ने बताया कि रांची के सभी प्रखंडों में ड्राई रन सफल रहा। कहीं से किसी प्रकार की अप्रत्याशित घटना की सूचना नहीं मिली है। रांची पूरी तरह वैक्सीनेशन के लिए तैयार है। प्राइवेट हॉस्पिटल को भी ड्राई रन आयोजित करने के लिए कहा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर वहां वैक्सीनेशन साइट बनाया जाए तो किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। बताया कि रांची में पहले चरण में 25 हजार हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इन्हें चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि बहुत जल्द झारखंड में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons