LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

दीपोत्सव के महापर्व दीपावली पर दीयों और लाईट से नहाया गिरिडीह, हुई जमकर आतिशबाजी

सुख-समृद्धि व निरोगीकाया की कामना किए भक्तों ने माता लक्ष्मी और मंगलमूर्ति गणेश का किया आह्वान

लोगों ने किया अपने घर, दुकान और कार्यालय का आर्कषक सजावट

गिरिडीहः
दीपोत्सव और लक्ष्मी-गणेश के पूजन का महापर्व दीपावली का उत्साह शनिवार को पूरे शहर में दिखा। शहर के हर कोने आर्कषक लाईट और दीयों की रोशनी में नहा उठा। इस दौरान सुबह में जहां लोग अपने घरों की सजावट में जुटे थे। महिलाएं और युवतियां जहां घरों के प्रवेश द्वार पर आर्कषक रंगोली बना रही थी। वहीं घरों की सजावट में महिलाएं और युवतियां सारा दिन व्यस्त रही। मान्यताओं के अनुसार लोगों ने अपने दुकानों और कार्यालय के बाहर केला के वृक्ष भी सजाए थे। शाम ढलते ही पूरा शहर लाईटों से नहा उठा। एक-एक घर रंग-बिरंगे लाईटों से सजा दिखा। मौके पर हर घरों में दीयों की भी खूब रौशनी हुई। लोगों ने मान्यताओं के अनुसार अपने घरों में दीयों की रोशनी किया। इस दौरान शाम होते ही शहर में आतिशबाजियों का दौर भी शुरु हो गया। पटाखा छोड़ने को लेकर जितना उत्साह बच्चों में दिखा।

कमोवेश, वह उत्साह और महिलाओं, युवतियों और युवाओं में दिखा। महिलाएं भी फूलझड़ी-अनार जैसे रंग-बिरंगे और कम आवाज वाले पटाखें छोड़ती दिखी। बच्चों से लेकर युवा फूलझड़ी, अनार, मिर्ची बम फोड़ते दिखे। बच्चों में सबसे अधिक उत्साह स्काई लालटेन जलाने का दिखा। जबकि युवा भी तेज आवाज वाले पटाखे पूरे उत्साह के साथ जलाते नजर आएं। कोरोना महामारी के खौफ के इत्तर शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। कोरोना महामारी के संक्रमण को लेकर जहां आतिशबाजी करने का वक्त दो घंटे तय था। वहीं शाम ढलते ही जहां आतिशबाजी शुरु हुआ। जो देर रात जारी रहा।


इस बीच शुभ मुर्हुत के साथ ही भक्तों ने लक्ष्मी-गणेश का भी पूजा-अर्चना किया। मुर्हुत के साथ भक्तों ने सुख-समृद्धि और निरोगीकाया की कामना करते हुए अपने दुकानों, घरों और कार्यालय मेें माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते दिखें। पूजा-अर्चना में भी परिवार के सदस्य शामिल हो कर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का आह्वान किया। पूजा-अर्चना के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons