LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का हुआ वितरण

गिरिडीह। गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एलिम्को कानपुर ने संयुक्त रूप से मंगलवार को जमुआ विधानसभा क्षेत्र के 73 दिव्यांग महिला पुरुषों के बीच ट्राय साइकिल समेत कई अन्य सहायक उपकरण का वितरण किया। उपकरणों का वितरण जमुआ के विधायक केदार हाजरा एवं बीडीओ विनोद कर्मकार ने किया। मौके पर दिव्यांग सामाजिक सेवा संस्थान के के जिला उपाध्यक्ष यशवंत वर्मा, दिव्यांग जन कल्याण संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष तैयब रसुल, प्रखंड अध्यक्ष उस्मान अंसारी, कोषाध्यक्ष कालेश्वर साव, सचिव कोदी भोक्ता उपस्थित थे। बताया गया कि आने वाले समय में और दिव्यांगों के बीच उपकरण बांटे जाएंगे। सभी दिव्यांगों को पेंशन मिले यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons