LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

एसएसभीएम पिहरा में दादा दादी व नाना नानी सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • शिक्षा के साथ उत्तम संस्कार के लिए क्षेत्र में अग्रणी है विद्यालय : राजकुमार

गिरिडीह। गावां प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा में बुधवार को दादा दादी, नाना नानी सम्मान कार्यक्रम सह सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव, संकुल साधन सेवी अजय पंडित, पिहरा पश्चिमी के मुखिया अमित कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया केशव प्रसाद यादव एवं पूर्व प्रधानाध्यापक श्याम नारायण प्रसाद यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मुख्य द्वार पर प्रवेश के समय छात्र छात्राओं के द्वारा दादा दादी, नाना नानी का पूजन भी किया गया।

मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि पिहरा का यह विद्यालय शिक्षा के साथ साथ उत्तम संस्कार के लिए क्षेत्र में अग्रणी है। यहां के बच्चों का परीक्षा परिणाम काफी सराहनीय रहा है। दादा दादी व नाना नानी के लिए आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सबसे अधिक अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन व सानिध्य प्राप्त होता है जिससे संस्थान विकास के उच्च आयामों की ओर अग्रसर होता है। साथ ही दादा दादी, नाना नानी को अपने कर्तव्यों के सही निर्वहन का मार्गदर्शन व संबल भी मिलता है।

प्रधानाचार्य वीके पांडेय ने दादा दादी नाना नानी का अपने बच्चों के प्रति कर्तव्य पर विस्तार से चर्चा की तथा शैक्षिक विकास में मुख्य सहयोगी बनकर उन्हें सफलता के मार्ग में निरंतर आगे बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र विश्वकर्मा ने की जबकि मौके पर विद्यालय के सचिव मनोज कुमार गुप्ता, अध्यक्ष नागेश्वर साव, रामसहाय महतो, महेन्द्र कुमार, मो. हाफिज समेत विद्यालय के आचार्य व सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons