LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

स्वास्थ्य सहियाओं ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला, सरकार के खिलाफ लगाए नारे

  • मांगे पूरी नही होने तक अनिश्चिकालीन हड़ताल पर रहने की कही बात

गिरिडीह। गावां पुराना पोस्ट ऑफिस के समीप बुधवार को स्वास्थ्य सहियाओं ने सामूहिक रूप से झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। गावां प्रखंड के सभी 162 स्वास्थ्य सहियाओं ने वेतन वृद्धि सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर बीते 23 जनवरी से सामूहिक हड़ताल पर चली गई हैं। अपनी मांगों को लेकर गावां ब्लॉक मोड़ से पैदल मार्च करते हुए पुराना डाक घर मोड़ पर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

मौके पर सहियाओं ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक स्वास्थ्य सहिया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। कहा कि अगर तब भी हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो जिला संघ के आह्वान पर भूख हड़ताल पर जाएंगे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी, उपाध्यक्ष निर्मला देवी, सचिव नुशरत परवीन, मोनिका देवी, रूबी परवीन, कुमकुम देवी, संध्या देवी, किरण देवी, ममता देवी, शकुंतला देवी, कांति देवी, सुनीता देवी, लिलावती देवी समेत कई उपस्थित थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons