LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पुलिस के हत्थे चढ़ा करोड़पति साइबर अपराधी

गिरिडीह। क्लीनस्वीप के तहत जिले के चार साइबर थाना की पुलिस ने पिछले 24 घंटे के अंदर 26 साइबर अपराधियों को दबोचने में सफलता पाई है। सभी गिरफतार अपराधियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं साइबर अपराधियों के धरपकड़ के क्रम में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक करोड़पति साइबर अपराधी को भी दबोचा गया है। करोड़पति साइबर अपराधी गाण्डेय थाना क्षेत्र का रहने वाला पप्पू मंडल बताया जा रहा है। वह पुलिस की नजर में फरार रह कर गांव में हार्डवेयर की दुकान चला रहा था।

साइबर अपराध से कमाया करोड़ों रूपए

बताया जाता है कि पप्पू मंडल साइबर अपराध से बचने के लिए हार्डवेयर की दुकान चलाता है। जबकि उसका मूल काम साइबर अपराध करना है। पप्पू मंडल के घर जब पुलिस दबिश देने पहुंची तो उसका आलिशान घर देखकर दंग रह गई। मकान में ऐशो आराम के सभी सामान मौजूद थे। पुलिस ने पप्पू को गिरफतार कर मकान निर्माण से संबंधित सूचना की एकत्र कर रही है। वहीं पुलिस को पप्पू के पास से कई पासबूक की मिला है। पासबूक में करोड़ों के लेनदेने का जिक्र है। फिलहाल पुलिस पप्पू से अन्य जानकारी इकटठे कर रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons