Latestकोलकातावेस्ट बंगाल

कोरोना : पश्चिम बंगाल में इस दिन खुलेंगे चिड़ियाघर व पार्क

ममता सरकार ने की गाइडलाइन जारी, ऑलाइन होगी इंट्री टिकट बुकिंग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्थित सभी चिड़ियाघर 2 अक्टूबर से खोले जा सकेंगे। ममता सरकार ने शुक्रवार को यह घोषणा की है कि राज्य में इसके साथ ही 23 सितंबर से सभी एम्यूजमेंट या मनोरंजन पार्कों को भी आम लोगों के लिए खोला जा सकेगा। इसे लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना में में कहा गया है कि यहां आने के लिए लोगों को इसकी ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पश्चिम बंगाल के वन विभाग के तहत आने वाले सभी सार्वजनिक स्थान 17 मार्च, 2020 से बंद थे। राज्य में लॉकडाउन के कारण ना केवल अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई बल्कि कई लोगों को रोजी रोटी तक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा, सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अब धीरे-धीरे सभी आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया जा रहा है।

कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है। सो, सार्वजनिक स्थानों पर आने के लिए लोगों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना भी अनिवार्य होगा। इन नियमों के अनुसार, सभी एंट्री टिकट और बुकिंग का काम ऑनलाइन होगा। 10 साल से कम और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रतिबंधात्मक नियमों के अनुसार यात्रा करने की सलाह दी गई है। सभी लोगों का मास्क पहनना और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। वहीं कोई वाहन या नाव चलाने वालों को लोगों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी।

कहीं पर भी हाथी की सवारी नहीं कराई जाएगी। इसके अलावा पार्क आदि के अधिकारी कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाते हुए जरूरत के हिसाब से प्रतिबंधों को बढ़ा भी सकते हैं। सभी प्रवेश द्वारों पर लोगों के तापमान की जांच होगी, जिनका तापमान अधिक होगा वो प्रवेश नहीं कर सकेंगे। एक बार पैसे जमा करने पर रिफंड नहीं दिया जाएगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons