LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

कृषक गोष्ठी का किया गया आयोजन

  • कृषि योजनाओं के बारे में विस्तार से की गई चर्चा

गिरिडीह। गावां प्रखंड के अंतर्गत पसनौर पंचायत के महूवरी गांव में शनिवार की दोपहर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रगतिशील किसान शामिल हुए। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुमार इंद्रजीत शेखर मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने किसानों को नई तकनीक से खेती करने और रोग प्रबंधन एवं सरकार के द्वारा कृषि के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर किसान मित्र उमेश प्रसाद यादव, यशोदा देवी, सुनैना देवी, रूबी देवी समेत कई किसान मौजूद थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons