LatestNewsझारखण्डदिल्ली एनसीआरपॉलिटिक्स

डाॅ. अजय का आम आदमी पार्टी से हुआ मोह भंग

एक बार फिर कांग्रेस में हुए शामिल
एक साल पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे डाॅ. अजय

रांची। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अजय का आम आदमी पार्टी से मोहभंग हो गया है। वे एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। आइपीएस अधिकारी रहे डॉ. अजय एक साल पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। कांग्रेस को छोड़ते वक्त डॉ अजय कुमार ने राहुल गांधी को चार पन्नों का एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी थी। साथ ही उस वक्त पार्टी में डॉ अजय कुमार और सुबोधकांत सहाय के बीच के विवाद का जिक्र भी किया था। राहुल गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने सीधे तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पर निशाना साधा था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons